Type Here to Get Search Results !

हर पात्र श्रमिक बनवाएं श्रम कार्ड : श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

झारखंड सरकार की झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को श्रम कार्ड से जोड़ने के उद्देश्य से 9 अक्टूबर 2026 को पीरटांड़ प्रखंड के पंचायत सचिवालय, सिमरकोढ़ी में श्रम कार्ड निबंधन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विवेक कुमार ने जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संस्थाओं से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर पात्र श्रमिकों, किसानों, दिहाड़ी मजदूरों एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लोगों का श्रम कार्ड बनवाने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि श्रम कार्ड निबंधन के लिए आवेदक का आधार कार्ड, बैंक खाता एवं एक फोटो आवश्यक है। वहीं नॉमिनी का आधार कार्ड एवं बैंक खाता भी साथ लाना होगा। उन्होंने पात्र श्रमिकों से शिविर में पहुंचकर योजना का लाभ लेने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.