Type Here to Get Search Results !

भाजपा कार्यकर्ता श्रेयांश सौरव पर लाठीचार्ज मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का संज्ञान, गिरिडीह एसपी को नोटिस।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

भाजपा कार्यकर्ता श्रेयांश सौरव के साथ पचंबा थाना में कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लेते हुए गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने मामले में पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट तलब करते हुए दो सप्ताह के अंदर जवाब देने की बात कही है। बताया गया है कि श्रेयांश सौरव के साथ थाना परिसर में कथित मारपीट और लाठीचार्ज को लेकर शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष की गई थी। शिकायत में पुलिस कार्रवाई को मानवाधिकारों का उल्लंघन बताते हुए मामले की जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई थी। 

अब आयोग की ओर से गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को नोटिस भेजे जाने के बाद पुलिस विभाग में मामले को लेकर जवाब तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आयोग ने निर्धारित समय सीमा के भीतर मामले से संबंधित तथ्य और कार्रवाई की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के संज्ञान के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब पुलिस की ओर से आयोग को क्या जवाब दिया जाता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.