Type Here to Get Search Results !

₹5 हजार रिश्वत लेते मधुबन थाना के कम्प्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार, एसीबी धनबाद की कार्रवाई से मचा हड़कंप।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), धनबाद की टीम ने बुधवार देर रात गिरिडीह जिले के मधुबन थाना के कम्प्यूटर ऑपरेटर को ₹5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसीबी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परिवादी की स्कॉर्पियो वाहन संख्या JH15K4933 का 19 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10 बजे मधुबन थाना क्षेत्र के चैनपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ था, लेकिन किसी व्यक्ति की जानमाल की क्षति नहीं हुई थी। परिवादी ने वाहन का बीमा क्लेम लेने के लिए बीमा कंपनी टाटा एआईजी द्वारा थाना से लिखित सनहा मांगे जाने के संबंध में मधुबन थाना प्रभरी को आवेदन दिया था।

आरोप है कि सनहा देने के एवज में थाना प्रभारी ने परिवादी से ₹5,000 रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत नहीं देना चाहने पर परिवादी ने एसीबी धनबाद से शिकायत की। शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें एसीबी के अनुसार ₹5 हजार रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद कांड संख्या 08/2026, दिनांक 15 सितंबर 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत मामला दर्ज किया गया। एसीबी ने बुधवार दे रात को जाल बिछाकर कार्रवाई की। विज्ञप्ति के मुताबिक प्राथमिक अभियुक्त थाना प्रभारी के निर्देश पर अप्राथमिकी अभियुक्त विक्रम कुमार चौधरी द्वारा थाना प्रभारी के कक्ष में परिवादी से ₹5 हजार रिश्वत ली गई। इसके बाद एसीबी की टीम ने विक्रम कुमार चौधरी को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों को गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर अपने साथ धनबाद ले गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.