Type Here to Get Search Results !

लकवा से पीड़ित पैक्स प्रबंधक अशोक साव से मिला जिला पैक्स संघ, आर्थिक सहयोग देकर जाना हाल।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

गिरिडीह जिले के गाँव प्रखंड के पैक्स प्रबंधक अशोक साव के कुछ दिन पूर्व लकवा से पीड़ित होने की जानकारी मिलने पर गिरिडीह जिला पैक्स संघ की ओर से उनके प्रति संवेदना और सहयोग की पहल की गई। जिला पैक्स संघ के अध्यक्ष केदार प्रसाद यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अशोक साव के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान जिला पैक्स संघ की ओर से अशोक साव को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया, ताकि बीमारी के इस कठिन दौर में उन्हें कुछ सहारा मिल सके।

मौके पर भुवनेश्वर मंडल, राहुलदेव पाठक, ओम प्रकाश सिंह सहित विभिन्न प्रखंडों के पैक्स प्रबंधक एवं अध्यक्ष मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में मोहन कर्मकार, राजन सिंह, प्रदीप कुमार यादव, लोचन मंडल, पिंटू साव, नवीन साव, अजय साव, विनय यादव तथा मुंडरो पैक्स के कालीचरण महतो सहित अन्य सहकारी साथी शामिल थे। जिला पैक्स संघ के इस पहल को सहकारिता, आपसी भाईचारे और सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने की मिसाल बताया गया। उपस्थित लोगों ने अशोक साव के जल्द स्वस्थ होकर पुनः अपने कार्यों में लौटने की कामना की।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.