Type Here to Get Search Results !

गांधी जयंती पर श्वेता सोनू ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, घायलों व पीड़ित परिवारों से की मुलाकात।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को स्व. दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी श्रीमती श्वेता शर्मा उर्फ श्वेता सोनू ने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर सामाजिक सरोकार और जनसेवा का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की तथा जरूरतमंद परिवारों का हालचाल जाना। कार्यक्रम की शुरुआत मकतपुर स्थित तथास्तु जिम एवं क्लब के उद्घाटन से हुई। श्वेता सोनू ने जिम एवं क्लब का उद्घाटन करते हुए कपीसवे परिवार एवं सह-संचालक को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं के स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने में ऐसे संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बाद राजेंद्र नगर निवासी संजय वर्णवाल की पत्नी पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी मिलने पर वह तत्काल मर्सी हॉस्पिटल पहुंचीं।

उन्होंने घायल महिला का हालचाल जाना और परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग एवं प्रशासनिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।वहीं, साथी कार्यकर्ता केशव क्रांतिकारी के बच्चे के झुलसने की जानकारी मिलने पर श्वेता सोनू जीडी बगेड़िया अस्पताल पहुंचीं और बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। गांधी जयंती के अवसर पर उन्होंने गांधी चौक पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गांधीजी के सत्य, अहिंसा, सद्भाव और सेवा के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान सृष्टि कुमारी, प्रणव वर्मा, गिरिडीह नगर निगम की मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित गुप्ता, नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, अभय सिंह, गोपाल शर्मा, मदन लाल विश्वकर्मा, अनुभव सिंह, सचिन शर्मा, रूपेश रजक सहित कई गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.