Type Here to Get Search Results !

शीतलपुर में इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, किराए के कमरे में मिला शव।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर में किराए के मकान में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे 22 वर्षीय छात्र सौरव राज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद परिजन रात करीब 11:50 बजे सदर अस्पताल पहुंचे, जहां सौरव को मृत पाया गया। मृतक के पिता विनय कुमार दास, निवासी सारिन-पगवाय, थाना हंसडीहा, जिला दुमका ने बुधवार को नगर थाना गिरिडीह में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया।

उन्होंने बताया कि सौरव पिछले करीब एक वर्ष से शीतलपुर में लाला शर्मा के मकान में किराए पर रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। पिता के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9:10 बजे मकान मालिक की बेटी तनी कुमारी ने फोन कर सूचना दी कि सौरव ने अपने कमरे में गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह पुलिस ने मृतक के पिता का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.