Type Here to Get Search Results !

सिहोडीह में भीषण सड़क हादसा, मालवाहक वैन और पल्सर की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह चंद्रवंशी नगर के पास शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मालवाहक वैन और पल्सर बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना में शामिल पल्सर बाइक का नंबर JH11AA-3534 बताया जा रहा है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मृतक और घायल दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस बाइक के नंबर सहित अन्य माध्यमों से दोनों युवकों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.