Type Here to Get Search Results !

फरार अभियुक्त के घर चिपकाया गया इश्तेहार ।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

खुखरा थाना के कांड संख्या 11/2021 में फरार चल रहे अभियुक्त सद्दाम अंसारी, पिता छूतू अंसारी, ग्राम खरपोका कारीटांड, थाना खुखरा, जिला गिरिडीह के विरुद्ध शनिवार को न्यायालय के आदेश पर विधिवत इश्तेहार चिपकाया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के लंबे समय से फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा जारी आदेश के तहत उसके घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया।

इश्तेहार के माध्यम से अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की सूचना दी गई है। इस संबंध में खुखरा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खुखरा थाना कांड संख्या 11/2021 में फरार चल रहे अभियुक्त सद्दाम अंसारी के विरुद्ध विधिवत इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की गई है। मामले में पुलिस की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.