Type Here to Get Search Results !

सेवा पखवाड़ा के तहत हाई स्कूल व कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

सेवा पखवाड़ा के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (MY Bharat), गिरिडीह सदर से संबद्ध युवाओं ने गुरुवार को +2 गिरिडीह हाई स्कूल एवं गिरिडीह कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस दौरान विद्यालय एवं कॉलेज परिसर में पौधे लगाए गए और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना था।

मौके पर MY Bharat के NYV अभिनव जीत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को केवल अभियान तक सीमित नहीं रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में NYV दीपा सेठ एवं शिवांगी सहाय के अलावा विद्यालय एवं कॉलेज के शिक्षकगण तथा सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर संवाद भी किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.