Type Here to Get Search Results !

चाचा को भतीजों ने मारी चाकू, पुलिस ने दो को किया निरुद्ध//बच्चों के खेलने के दौरान हुआ था विवाद, घायल गिरिडीह रेफर।

तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

‎तिसरी थाना क्षेत्र के पलमरुआ पंचायत अंतर्गत अड़सार गांव में बुधवार की शाम बच्चों के खेलने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद हुई चाकूबाजी की घटना के बाद तिसरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को निरुद्ध कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों आरोपी घायल मो. इनामुल के भतीजे हैं।बता दें कि बुधवार की शाम एक लहूलुहान दम्पति तिसरी के सरकारी अस्पताल पहुंचा था। जिसपर चाकू व लाठी-डंडों से हमला किया गया था। पीड़ित मो. इनामुल के लिखित आवेदन पर कार्रवाई करते हुए तिसरी पुलिस ने कांड संख्या 80/26 दर्ज कर आरोपी मो. अरवाज 21 वर्ष और उसके नाबालिग भाई को भारतीय न्याय संहिता BNS की विभिन्न धाराओं के तहत निरुद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

गिरफ्तार दोनों अभियुक्त आवेदक के अपने ही भतीजे हैं। ‎​आवेदन ने बताया कि बच्चों के खेलने के दौरान गेंद उसके भाई के आंगन में चली गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पीड़ित मो. इनामुल जब राजधनवार से अपनी पत्नी का जाति व आवासीय प्रमाण पत्र बनवाकर घर लौटे ही थे कि पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू के वार से उनके शरीर पर छह जगह गंभीर घाव हुए हैं। ‎​पति को बचाने दौड़ी उनकी पत्नी सबीना खातून को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। पीड़िता सबीना खातून ने बताया कि मात्र 10 दिन पूर्व ही उनका गर्भपात हुआ था, इसके बावजूद आरोपियों ने उन पर तरस नहीं खाया और जमकर मारपीट की। ‎​बहरहाल घायल इनामुल का गिरिडीह सदर अस्पताल में इलाज जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तिसरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को निरुद्ध किया है।

‎

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.