सीसीएल इलाके में जमीन और रोजगार की लड़ाई तेज होगी- राजेश यादव//फॉरवर्ड ब्लॉक ने डीसी को दिया ज्ञापन।
SHIKHAR DARPANSaturday, October 10, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
घोषित कार्यक्रम के तहत अभियान चलाते हुए आज ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने सीसीएल इलाके में जमीन और रोजगार सहित कई अन्य ज्वलंत सवालों को लेकर गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव को 7 सूत्री एक ज्ञापन सौंपकर समाधान हेतु पहल की मांग की।माथाडीह से जुलूस लेकर सैकड़ो पार्टी समर्थक डीसी कार्यालय के समक्ष पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए वक्तव्य रखने के बाद डीसी से निकलर उन्हें लिखित ज्ञापन सौंपा। पार्टी नेता संजय चौधरी, मनोज यादव सहित अर्जुन कोल, विजय कोल, सिंटू कुमार दास आदि ने कहा कि, सीसीएल इलाके में बड़ी तादाद में गरीब भूमिहीन रहते हैं, जिन्हें जमीन की दरकार है। इसलिए सीसीएल की खाली जमीन उनके बीच वितरित होनी चाहिए। साथ ही सीसीएल के प्रोडक्शन और डिस्पैच में भी अधिक-से-अधिक लोकल लोगों को रोजगार मिलना चाहिए। वहीं पूरे कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे पार्टी के जिला संयोजक एवं पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने कहा कि, सीसीएल इलाके में स्थानीय लोगों और खास कर गरीबों के लिए जमीन और रोजगार का सवाल एकदम से ज्वलंत रूप ले चुका है।
आज तक किसी भी सरकार ने इन सवालों का समाधान करने की कोशिश नहीं की। सीसीएल की मनमानी अलग है और जिला प्रशासन भी मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने जमीन और रोजगार सहित स्थानीय लोगों के लिए पानी सप्लाई, बेहतर शिक्षा, चिकित्सा आदि सवालों का भी समाधान करने की मांग की। कहा कि, सीसीएल की मनमानी का आलम यह है कि खनडीहा जैसी बड़ी बस्ती के पुराने रास्ते में ओबी डालकर उसे बाधित कर दिया गया है, जिससे सैकड़ो लोग स्कूली बच्चे हर रोज परेशानी झेल रहे हैं। इस रास्ते को तत्काल क्लियर किया जाना चाहिए। यदि जन सवालों का समाधान नहीं हुआ तो पूजा के बाद पूरे इलाके के लोग एकजुट होकर बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से शंभू ठाकुर, मनोज यादव, संजय चौधरी, अर्जुन कोल, विजय कोल, सिंटू कुमार दास, रियाज अंसारी, विनोद राय, मुकेश यादव, महेश निराला, बालेश्वर यादव, संतोष राय, चंदन कुमार सहित अन्य शामिल थे।