राजपुरा से पत्थरकुदवा मोड़ तक 2.5 किमी सड़क निर्माण की अनुशंसासांसद ने ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव को लिखा पत्र।
SHIKHAR DARPANSaturday, October 10, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड के राजपुरा गांव से पत्थरकुदवा मोड़ तक लगभग 2.5 किलोमीटर सड़क निर्माण का रास्ता साफ होने की उम्मीद जगी है। गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कराने की अनुशंसा की है। इस संबंध में उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग, झारखंड के सचिव को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। सांसद ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि पीरटांड़ प्रखंड के जनप्रतिनिधियों की ओर से इस सड़क के निर्माण को लेकर आवेदन दिया गया था।
आवेदन में वर्णित तथ्यों के आधार पर उन्होंने सड़क निर्माण को आवश्यक बताते हुए विभाग से इस दिशा में पहल करने की अनुशंसा की है। पत्र में सचिव से उक्त मामले में अतिशीघ्र समुचित कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। अब ग्रामीणों को इस सड़क के निर्माण की दिशा में विभागीय पहल और योजना में शामिल किए जाने का इंतजार है। सड़क निर्माण होने से संबंधित क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।