एक माह से लापता युवक का नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान।
SHIKHAR DARPANMonday, October 05, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज पंचायत अंतर्गत करपरदारडीह निवासी राजन कुमार (पिता रतिलाल दास) पिछले एक माह से लापता हैं। काफी समय बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन चिंतित हैं और लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं।परिजनों के अनुसार, राजन कुमार के लापता होने की सूचना स्थानीय प्रशासन को भी दी गई है।
लेकिन अब तक उसके संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। युवक के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है।परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को राजन कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिले तो इसकी सूचना उनके परिजनों या स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि युवक का जल्द पता लगाया जा सके।