बगोदर में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, जेवरात समेत कीमती सामान चोरी।
SHIKHAR DARPANTuesday, October 06, 2026
0
बगोदर,शिखर दर्पण संवाददाता।
बगोदर थाना क्षेत्र के सरिया रोड स्थित नहर के समीप चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना मंगलवार अहले सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सरिया रोड निवासी शंकर कुमार राय करीब डेढ़ माह से अपने परिवार के साथ मुंबई में रह रहे हैं। इसी दौरान उनका मकान बंद था। चोरों ने बाउंड्री पार कर मुख्य गेट का ताला तोड़ा और घर के अंदर प्रवेश किया।
इसके बाद दो कमरों में रखी अलमारियों के ताले तोड़कर उसमें रखे जेवरात व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सुबह आसपास के लोगों ने घर के टूटे ताले देखे, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना गृहस्वामी और पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल चोरी गए सामान की कुल कीमत का आकलन नहीं हो सका है। पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है। बंद मकान में चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।