इंसरी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस।
SHIKHAR DARPANMonday, October 05, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
डुमरी प्रखंड के इसरी रेलवे फाटक से करीब 500 मीटर पहले सोमवार को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान कराने के प्रयास के साथ-साथ महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।