13 प्रखंडों के पंचायत सहायकों की बैठक, मानदेय बढ़ोतरी पर हुई चर्चा।
SHIKHAR DARPANSunday, October 04, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखंड राज्य पंचायत सहायक संघ, गिरिडीह जिला कमेटी की अहम बैठक रविवार को गिरिडीह स्टेडियम के समीप सामुदायिक भवन बनियाडीह में आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी 13 प्रखंडों के पंचायत सहायक संघ के पदाधिकारी एवं पंचायत सहायक शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रदीप पासवान ने की, जबकि कोषाध्यक्ष शहनवाज सहित विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव एवं पंचायत सहायक मौजूद रहे।
पीरटांड़ प्रखंड से अध्यक्ष अजित कुमार सिंह, पंचायत सहायक बबलू कुमार सिंह, संतोष कुमार साव एवं बाबूलाल हेम्ब्रम ने बैठक में भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से पंचायत सहायकों के मानदेय में बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान जिले के सभी 13 प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव एवं पंचायत सहायकों ने अपनी बात रखी और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।