दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न/दूसरे दिन कुल 14 दुर्गा पूजा पंडालों का किया गया भ्रमण।
SHIKHAR DARPANSunday, October 11, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
दुर्गा पूजा की तैयारी का निरीक्षण करने दूसरे दिन रविवार को शहरी और मुफ्फसिल क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया गया। भ्रमण कार्यक्रम में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह, नगर निगम गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, नगर विकास आयुक्त विजय सिंह बिरूवा, सदर एसडीओ धीरेन्द्र प्रसाद, पथ निर्माण के सहायक अभियंता, कनिय अभियंता विद्युत विभाग के सहायक अभियंता एवं कनिय अभियंता, पेयजल आपूर्ति विभाग, पुलिस विभाग, नगर निगम के सिटी मैनेजर मंजूर आलम, झामुमो के जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार राॅकी, जिला सह सचिव दिलीप रजक, साउंड यूनियन गिरिडीह के जिला अध्यक्ष रामजी यादव, राकेश कुमार सिंह,कई लोग शामिल थे। दूसरे दिन पुराना जेल परिसर मंदिर, शास्त्री नगर दुर्गा मंडा, पचम्बा दुर्गा स्थान, बोडो दुर्गा मंदिर, फॉरेस्ट ऑफिस मंदिर, अलकापुरी चौक मंदिर, राजदूत शोरूम मंदिर, बक्सीडीह दुर्गा मंदिर, पपरवाटांड़ दुर्गा मंदिर, बनियाडीह दुर्गा मंदिर,
सेंट्रल फीट दुर्गा मंदिर, मंगरोडीह दुर्गा मंदिर, भोरंडीहा वार्ड नंबर 36 दुर्गा मंदिर एवं टुंडी रोड़ मोहनपुर दुर्गा मंदिर का भ्रमण किया गया और समस्याओं की सूची तैयार की गई। बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि सभी दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण के दौरान पाया गया कि तैयारी अंतिम चरण में है। लाइट, आवागमन, ट्रैफिक व्यवस्था आदि को लेकर कुछ समस्या सामने आई जिसके निराकरण का मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया गया। मेयर प्रमिला मेहरा ने पचम्बा चितरडीह रोड़ में बड़ी गाड़ियों के आवागमन की रोक पर पचम्बा दुर्गा पूजा समिति के संजय कंधवे, प्रमोद कंधवे, हरिमोहन कंधवे, नरेंद्र सिंह , दीपक शाह आदि की मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए बड़ी गाड़ियों का रूट सलैया बायपास होकर करने का निर्देश दिया। कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी दुर्गा पूजा समितियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा सम्पन्न कराने की अपील की । डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होना चाहिए। इसको लेकर विद्युत विभाग पूर्व से तैयारी कर ले ।