एसआईआर के विरोध में जेएमएम का हल्लाबोल, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका।
SHIKHAR DARPANMonday, September 28, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सोमवार को गिरिडीह जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में जेएमएस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। पुतला दहन से पहले कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में जुटे। इसके बाद राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, पूर्व विधायक केदार हाजरा, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में टावर चौक पहुंचे।
इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की गई। टावर चौक पर पुतला दहन के बाद जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा एस आई आर के बहाने लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि इससे संविधान एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। कार्यक्रम में जिला सचिव महा लाल सोरेन, अजीत कुमार, पप्पू शाहनवाज अंसारी, राकेश रंजन, कृष्ण मुरारी शर्मा, रॉकी सिंह, दारा हाजरा, नौशाद अहमद चांद, प्रीति भास्कर, माला देवी, प्रमिला कुमारी समेत बड़ी संख्या में जेएमएम कार्यकर्ता मौजूद रहे।