Type Here to Get Search Results !

सुदिव्य सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा की राजनीति में एंट्री, जिला झामुमो की बैठक में हुईं शामिल।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा ने सोमवार को सक्रिय राजनीति में कदम रख दी है। वह गिरिडीह जिला झामुमो की बैठक में शामिल हुईं। श्वेता शर्मा के राजनीति में आने के बाद उनके पति की राजनीतिक विरासत संभालने की चर्चा तेज हो गई है। बैठक में श्वेता शर्मा के पहुंचते ही झामुमो कार्यकर्ताओं का माहौल भावुक हो गया। नम आंखों से पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान राज्यसभा सदस्य डॉ. सरफराज अहमद, गिरिडीह की मेयर प्रमिला मेहरा, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह,पूर्व विधायक केदार हाजरा समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्वेता शर्मा के सक्रिय राजनीति में आने के बाद गिरिडीह विधानसभा सीट पर होने वाले संभावित उपचुनाव को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी की ओर से उनकी उम्मीदवारी को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उनके राजनीति में प्रवेश को सुदिव्य सोनू की राजनीतिक विरासत से जोड़कर देखा जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.