Type Here to Get Search Results !

मधुबन के अर्बन हाट में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज।

मधुबन,शिखर दर्पण संवाददाता। 

मधुबन स्थित अर्बन हाट परिसर में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्सवी माहौल में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरियाली तीज का पर्व मनाया। महोत्सव के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में गीत-संगीत एवं पारंपरिक गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं ने जमकर उत्साह दिखाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान अर्बन हाट का माहौल उमंग और उल्लास से भरा रहा।

आयोजन में मुख्य रूप से रीना देवी, मंजू तिवारी, सुमन तिवारी एवं अंशु सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं पूजा भदौरी, लीला देवी, सविता झा, अरुणा आचार्य, रीमा साहा, समेत अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। महिलाओं ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी मेल-जोल और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने के साथ-साथ हमारी पारंपरिक संस्कृति और पर्व-त्योहारों को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी सदस्यों ने मिलकर हरियाली तीज की खुशियां साझा कीं और कार्यक्रम को यादगार बनाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.