Type Here to Get Search Results !

मधुबन में टेम्पू और कैट कार की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

मधुबन थाना क्षेत्र के कल्यानिकेतन सीआरपीएफ कैंप के समीप रविवार शाम टेम्पू और कैट कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही मधुबन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीरटांड़ पहुंचाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की पहचान महेंद्र गंगवाल (गुणायतन के स्टोरकीपर), दीपक कुमार (मधुबन स्थित शाश्वत भवन के सामने चाय दुकान संचालक) तथा सुरेश हांसदा (मोहनपुर, मधुबन पंचायत निवासी) के रूप में हुई है।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए घायलों को रेफर कर दिया है। परिजन सभी घायलों को अपने-अपने स्तर पर बेहतर उपचार के लिए ले जा रहे हैं।बताया गया कि महेंद्र गंगवाल को हजारीबाग, जबकि दीपक कुमार को धनबाद ले जाया गया। वहीं, सुरेश हांसदा के परिजनों की देखरेख में आगे इलाज कराया जा रहा है। मधुबन थाना प्रभारी दिपेश कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। हादसे के बाद कुछ समय तक घटनास्थल पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.