नाबालिग युवती को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल।
SHIKHAR DARPANThursday, August 27, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ थाना क्षेत्र से नाबालिग युवती को भगाने के मामले में पीरटांड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक राहुल कुमार महतो उर्फ आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने नाबालिग युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की रात करीब 9 बजे नाबालिग के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र सिंह बिष्ट ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और बोकारो जिले के पेक नारायणपुर थाना पुलिस की मदद से दोनों को बरामद कर लिया।
बरामदगी के बाद दोनों को थाना लाकर पूछताछ की गई तथा नाबालिग की उम्र का सत्यापन किया गया। इसके बाद नाबालिग की मां के आवेदन पर पीरटांड़ थाना में अपहरण सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार महतो उर्फ आकाश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी का मामा घर नाबालिग युवती के गांव में ही है। मामले में मामा घर के लोगों की संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।