पीरटांड़ में अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी, चार ट्रैक्टर जब्त।
SHIKHAR DARPANSaturday, August 22, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
अवैध बालू के परिवहन के खिलाफ शनिवार तड़के खनन विभाग एवं पीरटांड़ पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान बालू लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया गया।बताया गया कि खनन विभाग एवं पीरटांड़ थाना के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे चार ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। जब्त वाहनों के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि खनन विभाग के साथ संयुक्त छापेमारी में अवैध बालू परिवहन करते चार ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।