Type Here to Get Search Results !

छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल में इंटर क्लास राखी प्रतियोगिता का आयोजन एवं स्कूली बच्चों ने खुखरा थाना परिसर में मनाया रक्षाबंधन।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के खुखरा स्थित छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को भारतीय संस्कृति एवं त्योहार के रूप में मनाया जाने वाला रक्षाबंधन का त्यौहार के शुभ अवसर पर अंतर कक्षीय प्रतियोगिता का आयोजन किया।इस दौरान सभी कक्षा के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रंग-बिरंगे कागज के फूल एवं पत्तियों से राखी बनाई। जिसमें प्रथम स्थान शुम्बल ज़िया, द्वितीय स्थान आरिफा मंजर, सोनी कुमारी एवं तृतीय स्थान नव्या कुमारी, सीता किस्कू ने प्राप्त किया।  हस्त निर्मित राखी को बच्चों ने एक दूसरे को राखी बांधी एवं स्कूली बच्चों ने खुखरा थाना परिसर में जवानों को राखी बांधी और मिठाइयां खिलाई। खुखरा थाना की ओर से बच्चों को उपहार एवं मिठाइयां दी गई।

बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने कहा कि यह त्यौहार भाई-बहन के प्यार एवं रक्षा के दायित्वों का बंधन है। वही विज्ञान शिक्षक दीपक कुमार ने बच्चों को इनके हस्त निर्मित राखी हस्त निर्मित राखी लिए प्रशंसा की एवं बधाइ दी। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के उप प्राचार्य राजेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि यह त्यौहार केवल भाई-बहन के रिश्ते का त्यौहार नहीं बल्कि प्रेम स्नेह ,सम्मान और एक दूसरे की रक्षा एवं देखभाल के संकल्प का भी प्रतीक है। समाज में हर किसी को सुरक्षा के दायित्व को यथा संभव निभाना चाहिए तथा हम सभी को प्रण लेना चाहिए की सदैव एक सशक्त समाज की रचना एवं समाज के को कृतियों को हटाएंगे और एक सशक्त समाज बनाएंगे। एवं छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल की तरफ से सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.