पीरटांड़ में SIR-2026 को लेकर जागरूकता अभियान, बीडीओ ने घर-घर जाकर किया निरीक्षण।
SHIKHAR DARPANMonday, July 06, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत पीरटांड़ प्रखंड की भारती चलकरी पंचायत में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज मरांडी ने घर-घर जाकर निरीक्षण किया तथा मतदाताओं से संवाद स्थापित किया।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने लोगों को SIR फॉर्म के महत्व की जानकारी देते हुए समय पर फॉर्म भरने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना तथा सूची को त्रुटिरहित बनाना है। साथ ही संबंधित कर्मियों को अभियान को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संचालित करने का निर्देश दिया।