पीरटांड में नशा मुक्ति के लिए छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली।
SHIKHAR DARPANWednesday, June 24, 2026
0
पीरटांड, शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड स्थित प्रोजेक्ट बालिका (+2) उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को शिक्षक-शिक्षिकाओं की देखरेख में अपने-अपने गांव और मोहल्लों में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
छात्र-छात्राओं ने नशा छोड़ने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश देते हुए लोगों से शराब, तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी नशा मुक्त समाज की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को यह संदेश दिया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए हानिकारक है तथा इसके खिलाफ सभी को मिलकर अभियान चलाने की आवश्यकता है।