बराकर के समीप सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल।
SHIKHAR DARPANFriday, June 19, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड थाना क्षेत्र के बराकर के समीप शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक बाइक से चरकी की ओर जा रहा था। इसी दौरान अस्तित्व बायोडायवर्सिटी पार्क के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क किनारे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल युवक की मदद की तथा मामले की सूचना पीरटांड थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।