Type Here to Get Search Results !

चिरकी के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ थाना क्षेत्र के चिरकी बाजार के समीप गुरुवार देर शाम को हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान पालगंज निवासी भोला पांडे के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार भोला पांडे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चिरकी बाजार के समीप एक अज्ञात बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पीरटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।पुलिस अज्ञात बाइक चालक की पहचान करने तथा दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.