Type Here to Get Search Results !

हाथी के हमले में महिला की मौत, परिजनों को मिला एक लाख का अंतरिम मुआवजा।

सरिया,शिखर दर्पण संवाददाता।

सरिया प्रखंड के गरमुंडो गांव में जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गरमुंडो निवासी रघु यादव की पत्नी के रूप में हुई है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में भय और शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपने खेत में काम कर रही थी, इसी दौरान अचानक वहां एक जंगली हाथी आ धमका। इससे पहले कि महिला संभल पाती, हाथी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम और सरिया पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची।

वन विभाग की टीम ने पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया और तत्काल राहत के रूप में एक लाख रुपये का अंतरिम मुआवजा प्रदान किया। अधिकारियों ने कहा कि शेष मुआवजे की राशि सरकारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही दे दी जाएगी। इसके बाद सरिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने गरमुंडो और आसपास के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को शाम के समय या अलसुबह अकेले खेतों की तरफ न जाने और हाथियों के दिखने पर उन्हें न उकसाने की हिदायत दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.