Type Here to Get Search Results !

डुमरी में फरार अभियुक्त हीरो कुमार के विरुद्ध इश्तेहार तामिला, ढोल पीटकर दी गई सूचना।

डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

डुमरी थाना कांड संख्या 113/2023, दिनांक 26/10/2023, धारा 354(सी)/500/506 भादवि एवं 67(ए) आईटी एक्ट के अभियुक्त हीरो कुमार (पिता प्रेम महतो), निवासी थाना खेतको, थाना बगोदर के विरुद्ध न्यायालय एडिशनल सेशन जज (टू) गिरिडीह द्वारा निर्गत इश्तेहार अधिपत्र को डुमरी पुलिस द्वारा गुरुवार को ग्राम खेतको जाकर तामिला किया गया। इश्तेहार तामिला की कार्रवाई के क्रम में अभियुक्त के भाई, मां प्यासी देवी सहित ग्रामीण टहल महतो, उमेश कुमार, प्रकाश कुमार एवं जितेंद्र महतो उपस्थित थे।

इस दौरान इश्तेहार अधिपत्र को अभियुक्त के घर पर तथा गांव के सार्वजनिक स्थान पर चिपकाया गया। सूचना को गांव में व्यापक रूप से प्रसारित करने के उद्देश्य से ढोल बजाकर मुनादी भी कराई गई, जिसमें कारू तुरी ने ढोल बजाने की जिम्मेदारी निभाई। इस पूरी कार्रवाई के दौरान इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद महतो, पुअनि अभिजीत कुमार, बगोदर थाना के चौकीदार धीरज कुमार मौके पर उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.