झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा: बीडीओ ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण।
SHIKHAR DARPANSunday, July 19, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान पीरटांड़ बीडीओ मनोज मरांडी ने प्रखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रोजेक्ट विद्यालय पीरटांड़ एवं प्लस टू उच्च विद्यालय कुम्हलालो परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान बीडीओ ने परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों एवं कर्मियों को परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया गया।