Type Here to Get Search Results !

खुखरा थाना का एसडीपीओ आबिद खान ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

डुमरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आबिद खान ने सोमवार को खुखरा थाना का औचक निरीक्षण किया। थाना पहुंचने पर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने थाना परिसर, अभिलेखों एवं पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

उन्होंने थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था के बेहतर संचालन, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर खुखरा पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक ने एसडीपीओ आबिद खान को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। निरीक्षण के दौरान पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर भी चर्चा की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.