Type Here to Get Search Results !

गुणायतन में राष्ट्रसंत मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने मीडिया प्रतिनिधियों को दिया मंगल आशीर्वाद//समाचारों के व्यापक प्रकाशन पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन ने जताया आभार।

मधुबन,शिखर दर्पण संवाददाता।

गुणायतन में राष्ट्रसंत मुनि श्री 108 प्रमाण सागर महाराज के सान्निध्य में मीडिया प्रतिनिधियों के लिए आत्मीय सम्मान एवं आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने मुनि के दर्शन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन (विद्यावाणी) ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए सम्मेदशिखर, गुणायतन एवं राष्ट्रसंत मुनि प्रमाण सागर महाराज के आध्यात्मिक कार्यक्रमों, प्रवचनों तथा सामाजिक संदेशों को प्रमुखता से प्रकाशित एवं प्रसारित करने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज और धर्म के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करता है।

सकारात्मक एवं मूल्यपरक समाचारों के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जागरूकता का व्यापक प्रसार संभव है। इस अवसर पर राष्ट्रसंत मुनि प्रमाण सागर महाराज ने उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देने का दायित्व भी है। सत्य, निष्पक्षता और लोककल्याण की भावना से किया गया पत्रकारिता का कार्य समाज के लिए सदैव प्रेरणादायी होता है। कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रतिनिधियों ने गुणायतन की विभिन्न गतिविधियों एवं आगामी धार्मिक आयोजनों के सफल प्रचार-प्रसार में सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.