Type Here to Get Search Results !

JLKM के नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों का सम्मान, प्रखंड कमेटी के विस्तार पर हुआ विचार-विमर्श।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

जेएलकेएम गिरिडीह जिला कमेटी की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पार्टी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान संगठन को पंचायत एवं प्रखंड स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में आगामी दिनों में प्रखंड कमेटी के विस्तार, पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अमित महतो, प्रखंड अध्यक्ष गाजो महतो, जिला महासचिव प्रेमचंद साहू, वरीय उपाध्यक्ष नरेश कुमार महतो, वरीय उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद महतो, दिनेश महतो, पिंकू महतो, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष जावेद खान, पंचायत अध्यक्ष भोला राणा, हाशिम अंसारी, हीरालाल टुडू, विधायक प्रतिनिधि सुजीत कुमार, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र महतो सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.