Type Here to Get Search Results !

मधुबन स्थित बीएसएनएल कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते पाया गया काबू।

मधुबन,शिखर दर्पण संवाददाता।  

मधुबन स्थित बीएसएनएल कार्यालय में गुरुवार को शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार्यालय के एक कमरे में धुआं भर गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते स्थानीय लोगों, कर्मियों एवं दमकल विभाग की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। आग के कारण बीएसएनएल कार्यालय का कमरा पूरी तरह धुएं से भर गया।

इस दौरान कार्यालय के नीचे स्थित एक फल दुकान की छत पर भी हल्की चिंगारी पहुंच गई, लेकिन वहां भी समय रहते आग बुझा दी गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते आग बुझा लिए जाने के कारण कार्यालय में अधिक नुकसान होने से बचाव हो गया। घटना के दौरान कुछ समय के लिए आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में स्थिति सामान्य हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.