सोनम वांगचुक के समर्थन में गिरिडीह में प्रतिवाद मार्च, मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे।
SHIKHAR DARPANMonday, July 20, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन और संसद मार्च के समर्थन में गिरिडीह में इंकलाबी नौजवान सभा, आइसा, एपवा, अखिल भारतीय किसान महासभा, झामस और भाकपा-माले के संयुक्त बैनर तले प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मार्च हाई स्कूल मैदान से शुरू होकर सुभाष चंद्र बोस चौक, जेपी चौक होते हुए झंडा मैदान से वापस हाई स्कूल मैदान पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा और NEET से जुड़े मुद्दों पर विरोध जताया।
जिला सचिव अशोक पासवान ने सोनम वांगचुक के समर्थन में छात्र आंदोलन पर कथित लाठीचार्ज की निंदा की। वहीं पूरन महतो ने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की।राजेश सिन्हा, मनोवर हसन बंटी, असगर अली समेत अन्य नेताओं ने कहा कि युवा अब अपने अधिकारों के लिए जाग चुका है और छात्र आंदोलन के समर्थन में संघर्ष जारी रहेगा। मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।