पीरटांड प्रखंड परिसर में सोमवार को कृषि विभाग की ओर से किसानों के बीच मक्का एवं अरहर बीज का वितरण किया गया। बीडीओ मनोज मरांडी एवं बीटीएम अमित कुमार ने दर्जनों किसानों को निशुल्क बीज उपलब्ध कराया।बीटीएम अमित कुमार ने बताया कि फसल विस्तार योजना के तहत संकुल प्रत्यक्षण के लिए किसानों के बीच मक्का बीज का वितरण किया जा रहा है।
इसके अलावा कम पानी में दलहन की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आत्मनिर्भरता योजना के तहत मिनीकिट के रूप में आईपीए-15 किस्म के अरहर बीज का भी वितरण किया गया।उन्होंने बताया कि पालगंज, कुम्हरलालो, बांध, मधुबन, चिलगा समेत विभिन्न पंचायतों के किसानों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को उन्नत बीज के उपयोग और बेहतर फसल उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।