Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह के प्रधान डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

गिरिडीह के प्रधान डाकघर तथा डाकघर परिसर में संचालित पासपोर्ट सेवा कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद नगर थाना पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, प्रधान डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें दोनों कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल कथित रूप से "रेवेन कासिम" नाम से भेजा गया है। ईमेल में एक फिल्म अभिनेत्री का उल्लेख करते हुए पैगंबर मोहम्मद के कथित अपमान का बदला लेने की बात लिखी गई है और इसी के नाम पर धमकी दी गई है।

धमकी की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी रतन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। सुरक्षा के मद्देनज़र संबंधित कार्यालयों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।फिलहाल पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.