Type Here to Get Search Results !

डुमरी में एनएच-19 पर ट्रेलर और ट्रक की टक्कर, चालक नशे में होने की आशंका।

डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

दिल्ली-कोलकाता मुख्य मार्ग (एनएच-19) पर डुमरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रेलर और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। तेज रफ्तार ट्रेलर सामने चल रहे ट्रक से जा भिड़ा, जिससे दोनों भारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य चलाते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया।

हादसे के कारण कुछ समय तक एनएच-19 पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर चालक पूरी तरह नशे की हालत में था, जिसके कारण दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है। इस हादसे में राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई और कोई गंभीर रूप से घायल भी नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.