Type Here to Get Search Results !

जरूरतमंद आदिवासी ग्रामीणों के बीच नए वस्त्र, उपहार एवं स्टेशनरी सामग्री का वितरण।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

समाज सेवा एवं मानव कल्याण के उद्देश्य से युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत बांध पंचायत के पोखरिया में जरूरतमंद आदिवासी ग्रामीणों के लिए सेवा एवं सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीणों के बीच नए वस्त्र, उपहार एवं स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार महामंत्र के सामूहिक जाप के साथ हुआ, जिसके पश्चात राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया।

सामग्री प्राप्त करने के बाद ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी एवं उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस मानवीय पहल के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। यह सेवा कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष बिमल सिपानी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेंद्र चौधरी, विजय तिवारी, राजेंद्र सिंघी, रंजीत ओझा, नारायण राठी, राम चांडक, मनीष सिंघी एवं मुरली करनानी का सराहनीय सहयोग रहा। संस्था ने भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के उत्थान एवं सहायता के लिए ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.