Type Here to Get Search Results !

गांडेय विधानसभा में पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी अर्जुन सेना, संगठन विस्तार पर जोर।

गांडेय,शिखर दर्पण संवाददाता। 

आगामी पंचायत चुनाव को लेकर गांडेय विधानसभा क्षेत्र में अर्जुन सेना ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को गांडेय प्रखंड के धोबिया मोड़ स्थित एक निजी आवास में समाजसेवी अर्जुन बैठा की अध्यक्षता में अर्जुन सेना की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत चुनाव की रणनीति, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अर्जुन बैठा ने कहा कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए चुनावी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पंचायतवार रणनीति तैयार की गई है। इसके तहत कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने और जनसमर्थन जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में पंचायतवार संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई तथा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प दोहराया। बैठक में गांडेय विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में अर्जुन सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.