Type Here to Get Search Results !

सहिया, सहिया साथी, बीटीटी व एसटीटी की मांगों को लेकर मंत्री सुदिव्य कुमार से मिला प्रतिनिधिमंडल।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

सहिया सामुदायिक प्रशिक्षक संघ रांची एवं सहिया सामुदायिक प्रशिक्षक संघ गिरिडीह के संयुक्त मार्गदर्शन में रविवार को संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर सहिया, सहिया साथी, बीटीटी (BAF) एवं एसटीटी (DAF) की विभिन्न लंबित मांगों से संबंधित मांगपत्र सौंपा। जिला अध्यक्ष महादेव कुमार सेन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में रामाशंकर शर्मा, मानिक चंद महतो, अजय कुमार वर्मा, मनोज कुमार राउत, नीलम कुमारी, मीना देवी, रिंकी देवी, प्रमिला टुडू, सावित्री देवी, मीरा देवी, ममता देवी, रिंकू देवी एवं प्रमिला देवी शामिल थे।प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को सौंपे गए मांगपत्र में सहिया एवं सहिया साथियों के मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी, सहिया साथी, बीटीटी (BAF) एवं एसटीटी (DAF) के लिए मासिक कार्य दिवस निर्धारित कर मानदेय बढ़ाने,

सभी को अनुबंधकर्मी का दर्जा देने, टैब/लैपटॉप उपलब्ध कराने, सहिया सहायता निधि की राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने, स्वास्थ्य बीमा एवं पीएफ लागू करने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की नियुक्तियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देने तथा कार्य के दौरान मृत्यु होने पर 50 लाख रुपये मुआवजा एवं एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए स्वास्थ्य सचिव एवं अपर सचिव से इस संबंध में वार्ता कर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार सहिया, सहिया साथी, बीटीटी एवं एसटीटी से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशील है और इस दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। मुलाकात के बाद सहिया सामुदायिक प्रशिक्षक संघ रांची एवं गिरिडीह के पदाधिकारियों ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.