पीरटांड़ सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी जांच शिविर आयोजित, 100 महिलाओं की हुई जांच।
SHIKHAR DARPANThursday, July 09, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पीरटांड़ में केंद्र सरकार द्वारा संचालित अभियान के तहत प्रत्येक माह की 9 तारीख को आयोजित होने वाले विशेष एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान कुल 100 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं की आवश्यक जांच करने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित मातृत्व, संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं प्रसव पूर्व आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशिकांत प्रसाद ने किया। इस अवसर पर बीपीएम सरिता कुमारी,डॉ शशिकांत प्रसाद ,एमपीडब्लू सनातन मंडल,विनोद वर्मा,राहुल कुमार,अबिषेक सेन,जोती भार्गव,सम्भू महता,नीतू कुमारी, मृत्युंजय कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे और शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।