जमुआ में अवैध आरा मिल पर छापा,भारी मात्रा में लकड़ी व उपकरण जब्त।
SHIKHAR DARPANTuesday, July 14, 2026
0
जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।
जमुआ थाना क्षेत्र के आहारडीह ( मिर्जागंज) गांव में मंगलवार सुबह वन विभाग ने कड़ी करवाई करते हुए अवैध आरा मिल पर औचक छापेमारी की।यह छापेमारी सुबह करीब साढ़े आठ बजे से लेकर 12 बजे तक चली।अभियान का नेतृत्व डीएफओ अंकित कुमार सिंह,एवं वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी सुरेश राम के द्वारा किया गया।जानकारी के अनुसार आहारडीह ( मिर्जागंज) गांव में आरा मिल संचालक गोलू साव,पिता स्वर्गीय प्रदीप साव द्वारा कई वर्षों से अवैध रूप से आरा मिल संचालित किए जाने की सूचना वन विभाग को मिल रही थी।इसी आधार पर सुनियोजित तरीके से छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान डीएफओ अंकित कुमार सिंह, जमुआ रेंजर सुरेश राम ,पुलिस बल,एवं बड़ी संख्या में वनरक्षीयों की मौजदगी में संचालित अवैध आरा मिल का ध्वस्त कर दिया गया।मौके पर आरा मशीनों को उखड़कर जब्त कर कर लिया।इसके साथ ही भारी मात्रा में अवैध लकड़ी भी बरामद की गई।
जिसमें एकेशिया, नीम, शीशम, लिपटस, जैसी कीमती लकड़ियां शामिल है।जिसकी अनुमानित कीमत लाखों रूपये आंकी गई है।हालांकि इस कारवाई के दौरान आर मिल संचालक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार छापेमारी की भनक मिलते ही संचालक आरोपी मौके से फरार हो गए। इधर गिरिडीह डीएफओ अंकित कुमार सिंह ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध आरा मिल के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जब्त किए गए सभी समान को जमुआ वन विभाग कार्यालय परिसर में सुरक्षित रखा गया है।और पूरे मामले की जांच की जा रही है।जांच के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत करवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।वहीं स्थानीय लोगों ने इस कारवाई का स्वागत करते हुए ऐसे अवैध के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत करवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।वहीं स्थानीय लोगों ने इस कारवाई का स्वागत करते हुए ऐसे अवैध धंधों पर लगातार सख्ती की मांग की है।इस मौके पर प्रभारी वनपाल कुमार मंगलम, प्रभारी वनपाल, संजय कुमार संत, वनरक्षी किशन कुमार राउत, सनीश कुमार, अनिल कुमार, कौशलेंद्र कुमार, रोहित कुमार, ब्रजेश कुमार, त्रिपुरारी दास, अविनाश कुमार, समेत अन्य लोग शामिल थे।