Type Here to Get Search Results !

देशी मशरूम खाने से एक ही परिवार के 10 लोग बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव में देशी (जंगली) मशरूम खाने से एक ही परिवार के 10 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को उल्टी-दस्त और तबीयत बिगड़ने की शिकायत के बाद गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज आयुष्मान वार्ड में चल रहा है। राहत की बात यह है कि सभी मरीजों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नवडीहा गांव निवासी सहदेव वर्मा के घर मंगलवार सुबह नाश्ते में देशी मशरूम की सब्जी और रोटी बनाई गई थी।

भोजन करने के कुछ ही देर बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया।  बीमार होने वालों में नीलम देवी, शिवम कुमार, कृष्ण कुमार, पीयूष कुमार, अभिलाषा कुमारी, सिकंदर कुमार सहित परिवार के अन्य लोग शामिल हैं। इनमें तीन बच्चे और सात वयस्क बताए जा रहे हैं। डॉक्टरों की निगरानी में सभी का उपचार जारी है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में जंगल या खेतों से मिले जंगली मशरूम की सही पहचान किए बिना उसका सेवन न करें, क्योंकि कई प्रजातियां जहरीली होती हैं और फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.