Type Here to Get Search Results !

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर पीरटांड़ में चला जागरूकता अभियान, बीडीओ ने किया निरीक्षण।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत गुरुवार को पीरटांड़ प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज मरांडी ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर अभियान का निरीक्षण किया तथा घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद स्थापित किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने मतदाताओं को SIR फॉर्म के महत्व की जानकारी देते हुए समय पर फॉर्म भरने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की।

उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है। बीडीओ ने संबंधित बीएलओ एवं अभियान से जुड़े कर्मियों को निर्देश दिया कि वे पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने लोगों से भी अभियान में सक्रिय सहयोग करने और समय पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.