Type Here to Get Search Results !

पालगंज मोड़ के पास बिस्किट लदा मिनी ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह–डुमरी मुख्य सड़क पर पालगंज मोड़ के समीप पावर हाउस के पास रविवार को बिस्किट लदा एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गया, और बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिस्किट से लदा मिनी ट्रक रांची से गिरिडीह की ओर जा रहा था। पालगंज मोड़ के समीप अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और ट्रक में लदे बिस्किट की पेटियां उठाकर ले जाने लगे। सूचना मिलने पर पीरटांड़ थाना के अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार बिष्ट पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और भीड़ को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रित किया। बताया गया कि इस दौरान 8 से 10 पेटी बिस्किट लोग लेकर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक में बचे पूरे माल को जब्त कर वाहन को थाना ले गई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.