Type Here to Get Search Results !

छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

पीरटांड़ प्रखंड के खुखरा स्थित छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर गुरुवार को भव्य रथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सहयोग से आकर्षक रथ तैयार किया, जिसमें भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की प्रतिमाओं को सुसज्जित कर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक परमेश्वर महतो, उप-प्राचार्य राजेंद्र विश्वकर्मा, शिक्षक दीपक कुमार, गोविंद कुमार, सोनाली राज, दिव्या कुमारी, अंकिता खल्खो, तेजस्विता लामा, सलोनी कुमारी सहित सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उप-प्राचार्य राजेंद्र विश्वकर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व बताया। उन्होंने स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान के अनासार काल तथा स्वस्थ होने के उपरांत गुंडिचा मंदिर की यात्रा की परंपरा से बच्चों को अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक परमेश्वर महतो ने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। पूरे आयोजन में बच्चों का उत्साह और श्रद्धा देखते ही बन रही थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.