बेंगाबाद में घर के बाहर खड़ी कार में लगाई आग, लाखों का नुकसान।
SHIKHAR DARPANWednesday, July 15, 2026
0
बेंगाबाद,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह जिले के बेंगाबाद मुख्य बाजार स्थित सर्कस मैदान के समीप मंगलवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स कार में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी कार धू-धू कर जल गई और पूरी तरह राख हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वाहन मालिक माशूम कुमार ने बताया कि 13 जुलाई को वह तिसरी से लौटने के बाद अपनी कार घर के बाहर खड़ी कर सो गए थे।
देर रात कार में आग लगने की सूचना मिलने पर जब वह बाहर पहुंचे, तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, वाहन मालिक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान करने में जुटे हैं। पुलिस ने भी मामले की जांच तेज कर दी है।