दो दिवसीय जिला प्रवास पर रहे भाजपा जिला प्रभारी, संगठनात्मक बैठकों में कार्यकर्ताओं को दिए सक्रियता के मंत्र।
SHIKHAR DARPANMonday, July 13, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर के जिला प्रभारी डॉ. संजय सिंह ने अपने दो दिवसीय जिला प्रवास के दौरान विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में भाग लेकर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों, अभियानों एवं संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रवास के दूसरे दिन लेदा मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक सेनादोनी पंचायत के कोल्हारिया में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी डॉ. संजय सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ लेदा मंडल प्रभारी एवं गिरिडीह महानगर मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद मंडल तथा जिला उपाध्यक्ष देवराज भी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता लेदा मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय ने की। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. संजय सिंह ने कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय और धारदार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों और अभियानों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।
साथ ही संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद वर्मा, सेनादोनी मुखिया बालेश्वर यादव, नारायण पांडेय, प्रकाश सिंह, राज किशोर वर्मा, दिलचंद वर्मा, राजेश कुमार सिंह, बालेश्वर वर्मा, कृष्णा कुमार वर्मा, नरेश साव, पंकज देव, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत जिला मंत्री दीपक यादव के आवासीय कार्यालय में आयोजित एसआईआर (SIR) से संबंधित विशेष शिविर में भी डॉ. संजय सिंह शामिल हुए। उन्होंने शिविर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रदेश समिति सदस्य दिनेश यादव, जिला उपाध्यक्ष देवराज, जिला मंत्री सुरेश प्रसाद मंडल, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के इंजीनियर विनय सिंह, संतोष गुप्ता, नगर अध्यक्ष सिंकु सिन्हा एवं राजेश जायसवाल उपस्थित रहे। इसके बाद जिला प्रभारी डॉ. संजय सिंह, जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय के साथ भाजपा विचार परिवार के वरिष्ठ सदस्य एस.पी. सिन्हा के आवास पहुंचे, जहां उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान गिरिडीह जिले के संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। दो दिवसीय प्रवास के अंतिम चरण में डुमरी मंडल में भाजपा नेता एवं जामताड़ा प्रभारी प्रदीप साहू के नेतृत्व में परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में डॉ. संजय सिंह ने मंडल पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा डुमरी मंडल में संगठन की वर्तमान स्थिति एवं आगामी रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, जिला उपाध्यक्ष देवराज, जिला मंत्री सुरेश प्रसाद मंडल, डुमरी मंडल अध्यक्ष केदार महतो, किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता कामाख्या गिरि, तुलसी साव, दुलारचंद महतो, सूरज शर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। डॉ. संजय सिंह ने अपने प्रवास के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद बनाए रखने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।